Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Alien Earth: कौन हैं आदर्श गौरव? जो हैं इकलौते भारतीय स्टार

Alien Earth
Alien Earth: कौन हैं आदर्श गौरव? जो हैं इकलौते भारतीय स्टार

‘Alien Earth’ हॉलीवुड सीरीज में इकलौते भारतीय स्टार आदर्श गौरव। जानिए उनके करियर, फिल्मों और हालिया सीरीज Alien Earth 2025 के बारे में पूरी जानकारी।

आदर्श गौरव कौन हैं?


आज 13 अगस्त 2025 को जियोहॉटस्टार पर हॉलीवुड सीरीज ‘Alien Earth’ का प्रीमियर हुआ। इस सीरीज में आदर्श गौरव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं और वे इस सीरीज में इकलौते भारतीय स्टार हैं। सोशल मीडिया पर भी आदर्श गौरव की ‘एलियन: अर्थ’ खूब ट्रेंड कर रही है।

आदर्श गौरव का जन्म 8 जुलाई 1994 को हुआ था। जमशेदपुर से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने से पहले ही आदर्श ने कई उल्लेखनीय काम किए हैं। वह इंग्लिश और हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज के लिए भी जाने जाते हैं। आदर्श ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ (2010) से की थी।

Alien: Earth | Official Trailer 2: Greener World | FX

 फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में आदर्श गौरव


आदर्श गौरव ने 2021 में आई फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में ड्राइवर बलराम हलवाई का रोल अदा करके खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर भी पहचान मिली और उन्होंने इसके लिए बेस्ट एक्टर का BAFTA अवॉर्ड भी जीता।

इसके अलावा आदर्श गौरव ने किशोर कॉमेडी सीरीज ‘हॉस्टल डेज’, कॉमिक थ्रिलर सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ड्रामा फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में भी काम किया है।

वकाओ - इस पल का सितारा: द व्हाइट टाइगर के आदर्श गौरव

सीरीज ‘Alien Earth’


आदर्श गौरव की हालिया रिलीज सीरीज ‘Alien Earth’ अब हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का प्रीमियर यूएस में 12 अगस्त 2025 को हुआ था और भारत में यह 13 अगस्त से देखने को मिलेगी।

अगर आप इस रोमांचक हॉलीवुड सीरीज को देखना चाहते हैं, तो इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें