Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Agra: आगरा विकास मंच ने विकलांगों को निशुल्क कृत्रिम अंगों का किया गया वितरण

आगरा विकास मंच ने विकलांगों को निशुल्क कृत्रिम अंगों का किया गया वितरण

रिपोर्ट: आकाश जैन

आज भगवान श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और आगरा विकास मंच के सहयोग से ताजनगरी आगरा में विकलांगो के लिए कृत्रिम अंग ,ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर , कान के सुनने की मशीन आदि सामान संस्था की तरफ से निशुल्क वितरित किए गए। वहीं अब जयपुर में मिलने वाला जयपुर फूट आगरा में ही विकलांगों को संस्था की तरफ से निशुल्क दिया जाएगा। साथ ही साथ ऐसे विकलांग जो बेरोजगार हैं उनको संस्था की तरफ रोजगार मुहैया कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव और जिला जज महेश नौटियाल रहे। नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि विकलांगों के लिए बृहद स्तर पर शिविर लगाएंगे और जरूरतमंद को बुलाकर सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आगरा को विकलांग मुक्त जिला बनाएंगे उन्होंने सभी से अपील की है कि यदि कोई दिव्यांग या विकलांग है तो वह इस मंच तक आए और निशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं। सीएमओ आगरा डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि यह बड़ा ही शुभ और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कर्म से जो लोग विकलांग हो गए हैं उनको क्रियाशील बनाने के लिए संस्था का कार्य बहुत सराहनीय है। और विकलांग जनों का सर्टिफिकेट बनाने के लिए हम पूरी तरह उनका सहयोग करेंगे। जिला जज महेश नौटियाल ने कहा कि जिन लोगों के दुर्घटना बस अंग नहीं रहे या जिनके जन्मजात अंग नहीं ऐसे विकलांग लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है सरकार को भी इसके लिए कदम उठाने चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *