Agra: महिला सशक्तिकरण और साइबर फ्रॉड पर ताज सुरक्षा पुलिस ने दी जानकारी

Agra: महिला सशक्तिकरण और साइबर फ्रॉड पर ताज सुरक्षा पुलिस ने दी जानकारी

रिपोर्ट: आकाश जैन

महिला सशक्तिकरण और साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर ताज सुरक्षा पुलिस ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर आयोजित किया गया, जिसमें गुरुग्राम, गाजियाबाद, मथुरा आदि स्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम “मिशन शक्ति” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं विशेषकर छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था।

प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी ने इस दौरान विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबरों और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत 112, 1090 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। ताज सुरक्षा पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ फ्रेंडली वार्ता करते हुए उन्हें सुरक्षित माहौल में जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के कर्मियों ने भी उपस्थित रहकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानजनक तथा आत्मविश्वासी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और हर महिला को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img