Agra: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर शोक में डूबा आगरा, लाल किला कार्यक्रम रद्द, मंत्री जयवीर सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Agra: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर शोक में डूबा आगरा, लाल किला कार्यक्रम रद्द, मंत्री जयवीर सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: आकाश जैन

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार और जनपद आगरा की ओर से इस दुखद दुर्घटना में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आगरा के लाल किला परिसर में आयोजित राजा सूरजमल विजय दिवस कार्यक्रम को इस शोक की घड़ी में रद्द कर दिया।

मंत्री जयवीर सिंह ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय शोक की स्थिति है और उत्तर प्रदेश सरकार व आगरा की जनता इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए हृदयविदारक है।

शोक सभा के दौरान मंत्री जयवीर सिंह के साथ विधायक जीएस धर्मेश, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजा अरिदमन सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, प्रशिक्षु आईएएस व जॉइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) अजय नारायण सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, डीजीसी अशोक कुमार चौबे, राकेश चौहान समेत शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह निर्णय दर्शाता है कि राज्य सरकार न केवल सांस्कृतिक आयोजनों को महत्व देती है, बल्कि राष्ट्रीय आपदा और शोक के समय संवेदनशीलता और मानवीयता को प्राथमिकता देती है। लाल किला परिसर में राजा सूरजमल विजय दिवस के आयोजन की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन राज्य और देश की संवेदना को प्राथमिक मानते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

>>>>>>>>
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img