Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra: आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने “ऑपरेशन उटंगन“ में रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी

Agra: आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने “ऑपरेशन उटंगन“ में रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता कर “ऑपरेशन उटंगन“ के दौरान किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उनके प्रशासनिक जीवन का सबसे कठिन और भावनात्मक बचाव अभियान था। ऑपरेशन में सभी योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री कार्यालय, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना की 411वीं पैराफील्ड कम्पनी, पीएसी, स्थानीय गोताखोर, पुलिस प्रशासन, मीडिया और क्षेत्र की जनता के साथ-साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों और मा0 मंत्री पर्यटन व संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह जी के सहयोग की सराहना की।

जिलाधिकारी ने बताया कि खेरागढ़ क्षेत्र के कुसियापुर/डूंगरवाला गाँव के पास ऊंटगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 युवक डूब गए थे, जिसमें 01 युवक को तुरंत बचा लिया गया था। शेष 12 मृतक युवकों के शवों को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान में नदी की गहराई, तेज बहाव और मिट्टी की परतें बड़ी चुनौती थीं। प्रारंभिक असफल प्रयासों के बाद ऑपरेशन को रणनीतिक रूप से चलाया गया। पड़ोसी जनपद भरतपुर, करौली और धौलपुर के जिलाधिकारियों से संपर्क कर जलस्तर नियंत्रित किया गया, सिंचाई विभाग, पंचायतराज, नगर विकास और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्थायी मिट्टी का तटबंध बनाया गया।

सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की स्पेशलिस्ट स्कूबा डाइव व गोताखोर टीम लगातार अभियान में लगी रही। मर्चेंट नेवी के विशेषज्ञों की सलाह से मेटल रॉड्स, प्रेशर पाइप्स और कम्प्रेशर एयर तकनीकी का उपयोग कर नदी की तलहटी तक पहुंच बनाते हुए शवों को सफलता पूर्वक निकाला गया। 07.10.2025 को शाम 06:10 बजे अंतिम शव की प्राप्ति के साथ “ऑपरेशन उटंगन“ पूर्ण हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ शव गाद की परतों के नीचे दबे हुए पाए गए, जिन्हें निकालने में अत्यधिक सावधानी बरती गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लगातार रेस्क्यू की प्रगति का जायजा लिया गया और मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी हर संभव मदद उपलब्ध कराई। उन्होंने ऑपरेशन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, विभागों, स्थानीय जनता और मीडिया को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि दिनांक 02.10.2025 को हुई इस दुर्घटना में 13 युवक डूब गए थे, जिनमें 01 युवक विष्णु को बचाया गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और सेना की संयुक्त टीमों ने दिन-रात निरंतर प्रयास कर सभी शवों को सुरक्षित निकाला।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें