दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में चलेंगी केजरीवाल की गारंटी : अनुराग ढांडा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में चलेंगी केजरीवाल की गारंटी : अनुराग ढांडा

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़ , 21 जुलाई

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने घरौंडा विधानसभा के गांव गगसीना में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया। उनके साथ रतन सिंह संधू, जसमेर सिंह संधू, विकास संधू, बलबीर, धर्मपाल, विजयपाल, प्रदीप और राहुल मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांव गांव में लोग अरविंद केजरीवाल के विचारों को अपना रहे हैं। लोगों को यकीन है कि केजरीवाल ही हरियाणा में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने गारंटी कार्ड लॉन्च किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी। इन रैलियों की शुरुआत 24 जुलाई से होगी। पूरे प्रदेश में 45 रैलियां करके आम आदमी पार्टी चुनावी शुरूआत करेंगी। इन रैलियों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने “केजरीवाल की गारंटी” लॉन्च कर विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल की गारंटी को हर गांव और बूथ तक पहुंचाने का काम करेगा। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी प्रदेश की जानता केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा जताएगी। क्योंकि आम आदमी पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पहली गारंटी के बारे में कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब की तरह पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे। पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा। दूसरी गारंटी में सबको अच्छा और फ्री इलाज दिया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होगा। इससे लोगों के काफी पैसे बचेंगे और महंगाई से काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने तीसरी गारंटी को लेकर कहा कि प्रदेश के लोगों को अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे। सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे। प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे, प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा।

उन्होंने कहा केजरीवाल की चौथी गारंटी है कि ‘सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। पांचवी गारंटी में प्रदेश के हर युवा के लिए रोज़गार का इंतजाम करेंगे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार का इंतजाम किया। दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों और 12 लाख से ज्यादा लोगों के प्राइवेट रोज़गार का इंतजाम किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन प्रदेश को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। बीजेपी के राज में हरियाणा अपराध प्रदेश बन गया है। इसलिए अब हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। अब हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी। आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img