Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

AC Copper Pipe Theft: एसी आउटडोर और कॉपर पाइप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार बरामद

AC Copper Pipe Theft

AC Copper Pipe Theft: एसी आउटडोर और कॉपर पाइप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा कार बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसी आउटडोर यूनिट और कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एवीटीएस सिकरोना टीम द्वारा की गई, जिसने 19 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार और एसी कॉपर पाइप भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित (28) और बादल (19) के रूप में हुई है, जो पलवल के गद्दपुरी इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को 1 मई को ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह मामला तब सामने आया जब बैंक्वेट हॉल के मैनेजर अजय चोपड़ा ने पुलिस चौकी सीकरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर उनके हॉल से एसी आउटडोर यूनिट और कॉपर पाइप चोरी कर ले गए।

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और उन्होंने मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की रात वे बैंक्वेट हॉल के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और वहां से एसी आउटडोर यूनिट और कॉपर पाइप चोरी कर ली। चोरी के बाद दोनों आरोपी ब्रेजा कार में सामान लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है, जो आरोपी रोहित के नाम पर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें