Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: आंदोलन के बाद किसानों की प्राधिकरण में पहली बैठक

आंदोलन के बाद किसानों की प्राधिकरण में पहली बैठक
30 दिसंबर को महापंचायत के बाद किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के साथ पहली बैठक नोएडा प्राधिकरण में हुई।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। 30 दिसंबर को महापंचायत के बाद किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के साथ पहली बैठक नोएडा प्राधिकरण में हुई। इस बैठक में तीनों प्राधिकरण के अधिकारी, डीएम व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने अपनी मांग को दस्तावेज के साथ रखा। प्राधिकरण ने आश्वस्त किया कि मांगों पर कार्य किया जा रहा है। आगे भी किया जाएगा। 13 जनवरी को इसी मामले में दूसरी बैठक की जाएगी। किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां बैठक सकारात्मक रही। हमारे दस्तावेजों को सीएम तक पहुंचाया जाएगा। बैठक 3 घंटे चली।

प्राधिकरण ने ये भी कहा कि जो भी मांग शासन स्तर से पूरी होगी वहां तक दस्तावेज तीन से चार दिन में पहुंचा दिए जाएंगे। उनका जवाब मिल जाएगा। इस जवाब के साथ 13 जनवरी को किसान दोबारा से नोएडा प्राधिकरण में बैठक करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अघ्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि सबसे पहले 10 प्रतिशत विकसित भूखंड और आबादी निस्तारण को लेकर बातचीत की गई। जिसमें किसानों की ओर से दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस दौरान प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि गांव वार सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही इस मांग को पूरा करने का कदम उठाया जाएगा।इसके बाद भूमि अधिग्रहण बिल-2013 को लागू करने की बात की गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ये बिल शासन स्तर से लागू किया जाएगा। आपके दस्तावेज वहां पहुंचा दिए जाएंगे। बिल को लेकर लगातार प्रशासनिक अधिकारी शासन के टच में है। जल्द ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के अलावा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। बातचीत सकारात्मक रही। इसके बाद अब 13 जनवरी को बैठक की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें