Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार

नगर निकाय चुनाव
नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार

नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार

 

चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों में जिस तरह का उत्साह है, निःसंदेह आम आदमी पार्टी भारी जीत दर्ज करेगी – अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 1 दिसंबर

नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में मंथन का दौर जारी है। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने लगातार चौथे दिन पार्टी नेताओं के साथ निकाय चुनावों को लेकर मीटिंग की और आगे की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

रविवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में चुनाव से संबंधित क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ नगर परिषदों, कमेटियों और नगर पंचायतों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। राज्य के पांच नगर निगम के साथ 42 नगर परिषदों और कमेटियों के लिए भी चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी का नगर निगमों के साथ सभी कौंसिल और कमेटियों पर भी पूरा फोकस है।

मीटिंग में पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा के साथ साथ कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, सांसद मीत हेयर, विधायक बलजिंदर कौर, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, डॉ चरणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह सुखानंद, गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, दविंदर जीत सिंह लाडी धोस, बलकार सिंह सिद्धू, विजय सिंगला, गुरप्रीत सिंह बालावाली, मास्टर जगसीर सिंह, गुरलाल घनौर, जगदीप सिंह बराड़, दलवीर सिंह टोंग, गुरदीप रंधावा, जसवीर सिंह राजा गिल, इंदरजीत कौर मान, करमवीर सिंह घुम्मन, हरमीत सिंह पठानमाजरा और आप नेता सनी आहलूवालिया मौजूद थे। इनके अलावा चुनाव से संबंधित जगहों के पार्टी के हलका इंचार्ज, डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, जिलाध्यक्ष और अन्य स्थानीय पार्टी पदाधिकारी भी मीटिंग में मौजूद रहें।

मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने पिछले तीन-चार दिनों में सभी नगर निगमों और नगर परिषदों से संबंधित पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की है। चुनाव को लेकर हमारी रणनीति तैयार है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी शहरों के लोग में आम आदमी पार्टी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। पिछले ढ़ाई सालों के दौरान आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों से लोग बेहद प्रभावित हैं। अब स्थानीय शासन में भी लोग आम आदमी पार्टी को मौका देना चाह रहे हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों में जिस तरह के उत्साह माहौल है, उसे देखकर मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी इस चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।

शहीदी दिवस के बाद नगर निकाय चुनाव कराने की विभिन्न पार्टियों और संगठनों की मांग पर अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीदी दिवस को लेकर हमने भी चुनाव आयोग के सीईओ के समक्ष चिंता जाहिर की है। हमारा भी यही इरादा है कि शहीदी दिवस के दौरान चुनाव न कराए जाएं। लेकिन यह फैसला लेना हमारे हाथ में नहीं है। तारीखों का ऐलान करने की आधिकारिक शक्ति चुनाव आयोग के पास है। वही तारीख निर्धारित करेगा।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के कुछ सख्त आदेश है जिसे लेकर चुनाव आयोग भी संशय में है। आयोग को कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए तारीख निर्धारित करना है। इसलिए हमें चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें