Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

आम आदमी पार्टी की 21 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी की 21 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी

आम आदमी पार्टी की 21 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी

अंबाला कैंट से राजकौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह और कैथल से सतबीर गोयत को दिया टिकट

सोनीपत से देवेंद्र गौतम, करनाल से सुनील बिंदल, जुलाना से कविता दलाल, हिसार से संजय सातरोड़िया और गुरुग्राम से निशांत आनंद को प्रत्याशी बनाया

61 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

बाकी बचे उम्मीदवारों की सूची जल्द करेंगे जारी, सभी 90 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार : डॉ. सुशील गुप्ता

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 11 सितंबर

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। बुधवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट विधानसभा से राजकौर गिल, यमुनानगर से ललित त्यागी, लाडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिंदल, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गन्नौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला, बरौदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल, सफीदों से निशा देशवाल, टोहाना से सुखविंद्र सिंह गिल, कालांवाली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारनौंद से राजीव पाली, हांसी से राजेंद्र सोरखी, हिसार से संजय सातरोड़िया, बादली से हैप्पी लोहचब और गुरुग्राम से निशांत आनंद को चुनावी मैदान में उतारा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि बीजेपी को जड़ से उखाड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले सोमवार को आम आदमी पार्टी ने 20, मंगलवार को सुबह 9 उम्मीदवारों और देर रात 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अभी तक आम आदमी पार्टी 61 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है, जल्द ही बाकी बचे सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प है और यही मजबूत विकल्प हरियाणा में रंग लाएगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को नशे की मंडी बना दिया। हरियाणा का युवक दर-दर ठोकरें खा रहा है। आम आदमी पार्टी का संगठन हरियाणा में सबसे मजबूत है। हम आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों को लेकर जनता के बीच आए हैं और इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब जल्द ही बाकी बचे उम्मीदवारों की अगली लिस्ट भी जारी की जाएगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प देगी। आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलने के लिए लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा में इस बार परिणाम सकारात्मक होंगे। अब हरियाणा से बीजेपी के जाने का समय आ गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *