Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाएगी आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता
फरीदाबाद में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाएगी आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाएगी आम आदमी पार्टी : डॉ. सुशील गुप्ता

 

फरीदाबाद, 20 फरवरी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अरावली गोल्फ क्लब में प्रेसवार्ता की। इसके बाद सेक्टर 14 स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जहां चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों को वार्ड वाइज और डोर टू डोर के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।

डॉ. सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमति निशा दलाल फौजदार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए योजना बनाने आया हूं। बीजेपी ने जो भ्रष्टाचार की व्यवस्था फरीदाबाद में बना रखी है, उसको जनता के सामने लाएंगे।

उन्होंने कहा कि पहले हमारी मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमति नीतू मान थी जिसका एक साजिश के तहत नामांकन रद्द करवाया गया। हालांकि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। परंतु आम आदमी पार्टी ने साथ ही निशा दलाल फौजदार का नामांकन भी करवाया था। अब आम आदमी पार्टी की तरफ से निशा दलाल फौजदार फाइनल प्रत्याशी होंगी ।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने फरीदाबाद में पूरा भ्रष्टाचार का खेल खेला, काम हुए नहीं और कागजों में पेमेंट कर दी। जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई तो कुछ अधिकारियों और छोटी मछलियों को काबू कर लिया। लेकिन जिन मंत्रियों के संरक्षण में ये भ्रष्टाचार हुआ उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के खोरी गांव में जिन गरीबों की झोपड़ियां तोड़ी गई आज तक उनके पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया। परंतु जिनके आलीशान फॉर्म हाउस थे और बीजेपी के लोग थे उन पर कभी बुलडोजर नहीं चला। जो फरीदाबाद कभी औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता था वो फरीदाबाद आज कूड़े का ढेर बन चुका है। आज के फरीदाबाद में सड़कों पर गड्ढे और चारों तरफ रुका हुआ पानी भरा पड़ा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी कई कई साल तक चुनाव नहीं कराती, अधिकारियों के बलबूते लोकल बॉडी को चलाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ इस चुनाव को लड़ेगी और फरीदाबाद में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें