आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

गिद्दड़बाहा से डिंपी ढिल्लों, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक से गुरदीप रंधावा होंगे आप के उम्मीदवार

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से सुखबीर बादल के करीबी रहें हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बरनाला से पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता के हरिंदर सिंह धालीवाल (35 साल) के नाम की घोषणा की है। आप सरकार के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के संगरूर से सांसद बनने के बाद बरनाला विधानसभा की सीट खाली हुई थी। हरिंदर धालीवाल ने स्वामी विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बनूड़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह 2012 से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी

चब्बेवाल विधानसभा से आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल के बेटे ईशान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यह सीट भी डॉ राजकुमार चब्बेवाल के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। ईशान चब्बेवाल पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई की है।

आम आदमी पार्टी

डेरा बाबा नानक विधानसभा से पार्टी ने गुरदीप सिंह रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रंधावा आम आदमी पार्टी के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज होने के साथ वह इंडस्ट्री बोर्ड के सीनियर उप चेयरमैन भी हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में भी वह यहां से पार्टी के उम्मीदवार थे।

आम आदमी पार्टी

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img