Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Hapur News : हापुड़ में फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Hapur News : शाहरुख़ खान/थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव छपकौली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर मामले की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि घटनास्थल पर जाकर देखा तो युवक ने कमरे के छत में लगे हुक में रस्सी से लटकर आत्महत्या की है। मृतक की शिनाख्त गांव छपकौली के रहने वाले गौरव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि वह अधिक नशा करता था। उसेक पिता कृष्णपाल काफी समय पहले गांव छोड़कर चले गए थे, जबकि मृतक की मां का देहांत करीब बीस साल पहले हो गया था। मृतक घर में वह अकेला रहता था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

क्या बोले अफसर
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें