UP Transport Department: यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, 24 घंटे होगी निजी बसों की सघन जांच

UP Transport Department: यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर तीन दिन चलेगा विशेष अभियान, 24 घंटे होगी निजी बसों की सघन जांच

गौतमबुद्ध नगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही निजी बसों के खिलाफ परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान 9 जून से 11 जून तक लगातार तीन दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध यात्री परिवहन पर रोक लगाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन कराना है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रवर्तन टीमों की विशेष तैनाती की जाएगी। जांच के दौरान उन निजी बसों पर विशेष नजर रखी जाएगी जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीटवार बुकिंग कर यात्रियों को ले जा रही हैं, जबकि उनके पास केवल अखिल भारतीय पर्यटक परमिट है। ऐसे वाहनों द्वारा स्टेज कैरिज की तरह संचालन परिवहन नियमों का उल्लंघन माना जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि मई महीने में विशेष अभियान के तहत 242 बसों की जांच की गई, जिनके विरुद्ध विभिन्न अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब एक लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा विभाग ने विभिन्न वाहनों से लगभग 67 लाख रुपये का बकाया कर भी जमा कराया। अधिकारियों ने बस संचालकों से शपथपत्र भी लिए, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि वाहनों में पाई गई कमियों को दूर करने के बाद ही उन्हें दोबारा सड़कों पर चलाया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग, यात्रीकर विभाग और रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के विशेष अभियान से अवैध परिवहन गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप परिवहन सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img