उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अचानक स्कूटी में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली स्कूटी, कोई जनहानि नहीं

Hapur News : रविवार की शाम को नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के सामने एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। ट्रक यूनियन के पास खड़ी स्कूटी में आग लगते ही वह धू-धू कर जलने लगी। आग लगने से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोगों ने दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की नियमित जांच और निगरानी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूटी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img