उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, इस जिले से था फरार

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चमरी फाटक के पास चेकिंग के दौरान जिला बरेली के थाना बारादरी से हत्या के प्रयास के मामले में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि नगर सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान पुलिस टीम के साथ चमरी फाटक के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक, निवासी सैनिक कॉलोनी, गली नंबर 4 थाना इज्जतनगर, जिला बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। जांच में पता चला कि अभिषेक वर्ष 2024 से बरेली के थाना बारादरी में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। इस मामले में एसएसपी बरेली ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ जिला बरेली के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, मारपीट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। बरेली पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img