Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने औद्योगिक क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने औद्योगिक क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पाया कि सेक्टर-93 व 135 में अंडरपास के निर्माण कार्य में बाधा आ रही है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।

औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने गुरुवार को नैनी क्षेत्र के सेक्टर-93, 135, 163, 164, 166, 168 समेत कई सेक्टरों और हिंडन नदी पर बन रहे पुल व अप्रोच रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ के साथ अपर महाप्रबंधक (सिविल) विजय राय और सेक्टर 9 व 10 की पूरी टीम मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने पाया कि सेक्टर-93 व 135 में अंडरपास के निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इस पर उन्होंने तत्काल जल/सीवर विभाग को कारणों की जाँच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सीईओ ने सेक्टर-93 के पास एक्सप्रेसवे पर अप्रोच रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए। वहीं, सेक्टर-164 के निरीक्षण के दौरान कई सड़क कार्य अधूरे पाए गए, जिस पर उन्होंने सभी लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-166 और 163 की सड़क योजना को पुनः तैयार कर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नियोजन विभाग को सेक्टर-166 के औद्योगिक भूखंडों का नियमितीकरण करने के भी आदेश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान, सेक्टर-168 में यह समस्या सामने आई कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने पर स्टॉर्म गेट बंद हो जाते हैं, जिससे जलभराव हो जाता है। इस पर सीईओ ने सेक्टर-168 में पंप हाउस बनाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में, सेक्टर-146 और 147 के पास हिंडन नदी पर बन रहे पुल और अप्रोच रोड का भी निरीक्षण किया गया। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के साथ समन्वय स्थापित करके पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और अप्रोच रोड का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सेक्टर-135 के अंडरपास में जलभराव को रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने का भी आदेश दिया गया, ताकि भविष्य में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें