Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : पंचायत चुनावों की तैयारीयों में जुटे भाजपाई, बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने की बात कही।

पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा मतदाता सम्पर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विकास चौहान ने कहा

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गाँव-गाँव तक विकास पहुँचा है। पंचायत चुनाव के माध्यम से इस विकास यात्रा को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

बैठक में की गई चर्चा

बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष, वन नेशन वन इलेक्शन, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान और संचालन जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें