Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खाली करवाए जाएंगे सेक्टर-31 के जनता फ्लैट, टूटकर नए बनेंगे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खाली करवाए जाएंगे सेक्टर-31 के जनता फ्लैट, टूटकर नए बनेंगे
क्टर-31 के सी ब्लॉक स्थित 45 साल पुराने जनता फ्लैटों को प्राधिकरण खाली करवाएगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-31 के सी ब्लॉक स्थित 45 साल पुराने जनता फ्लैटों को प्राधिकरण खाली करवाएगा। प्राधिकरण ने रविवार रात यहां एक फ्लैट की छत गिरने के बाद 128 फ्लैटों को जर्जर घोषित कर दिया है। फ्लैटों को खाली कराने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। प्राधिकरण ने इन्हें तोड़कर रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत फिर से बनवाने का निर्णय लिया है। अगली बोर्ड बैठक में पॉलिसी को विस्तार देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद नए फ्लैट बनाने के लिए प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत इनमें रहने वाले मूल आवंटियों को समस्या नहीं होगी। जून में प्राधिकरण ने 30 साल से ज्यादा पुरानी सोसाइटियों के लिए पॉलिसी बनाकर बोर्ड से मंजूरी ली थी। पॉलिसी में यह नियम शामिल है कि चुना गया विकासकर्ता पुराने फ्लैटों में रहने वालों को नए फ्लैट बनाकर देने तक उनके रहने का बंदोबस्त करेगा। विकासकर्ता को एक निश्चित समय भी निर्माण के लिए दिया जाएगा। इस दौरान देरी होने पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। अभी शहर में बनी पुरानी सोसाइटी भूतल व दो या तीन तल की हैं। ये 1.5 फ्लोर एरिया रेशियो के साथ बनीं हैं। अब जो विकासकर्ता चुना जाएगा वह 3.5 एफएआर के साथ बनाएगा। इससे और ज्यादा फ्लैट बन सकेंगे। ज्यादा बनने वाले फ्लैटों को बेचकर विकासकर्ता अपना खर्च और मुनाफा निकालेगा।

रिडेवलपमेंट पॉलिसी में शर्त है कि परियोजना के लिए 70 प्रतिशत आवंटियों की सहमति जरूरी होगी लेकिन आपातकालीन स्थिति में यह प्रावधान है कि इमारत जर्जर होने पर उसे प्राधिकरण बलपूर्वक भी खाली करवा सकता है।

दूसरी सोसाइटियों का भी होगा निरीक्षण

प्राधिकरण ने यह भी फैसला लिया है कि शहर की अन्य सोसाइटियां जो 30 साल से ज्यादा पुरानी या जर्जर हैं उनका निरीक्षण करवाया जाएगा। यह निरीक्षण वर्क सर्कल व नियोजन विभाग करेगा। अधिकारियों ने बताया कि जो भी सोसाइटी जर्जर मिलेगी उसके पुनर्विकास की योजना बनाई जाएगी। पहले चरण में सेक्टर-71, 73 जनता फ्लैट श्रमिक कुंज सेक्टर-66, 93, 93 ए, 122 का निरीक्षण होगा। इसके बाद अन्य सोसाइटियों का भी प्राधिकरण निरीक्षण करवाएगा।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सौंपी रिपोर्ट

छत गिरने के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर-31 जनता फ्लैट का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि देखरेख न होने से ये फ्लैट जर्जर हो गए हैं। अवैध निर्माण व अतिक्रमण भी है। वहीं, फ्लैट जर्जर घोषित किए जाने के बाद इनमें रहने वाले निवासी असमंजस में हैं। स्थिति यह है कि अधिकतर फ्लैटों में रह रहे लोग किरायेदार हैं। इन लोगों का कहना है कि अगर अचानक फ्लैट खाली करवाए गए तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।

सेक्टर-31 के सी ब्लॉक स्थित जनता फ्लैटों को प्राधिकरण ने जर्जर घोषित कर दिया है। निवासियों को फ्लैटों को खाली करने को कहा गया है। यह फ्लैट प्राधिकरण रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत तुड़वाकर नए बनवाएगा। दूसरी पुरानी सोसाइटियों का भी निरीक्षण करवाया जाएगा। – डॉ. लोकेश एम, सीईओ, प्राधिकरण

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें