Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -पुलिस ने कहा- मेडिकल कराने के दौरान भागने की कोशिश की, पैर में गोली लगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से पीटा।

महिला छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बचाने और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा।

वीडियो में महिला छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया।

22 अगस्त को महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 23 अगस्त को पति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी पति विपिन को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करके आरोपी को सिरसा चौराहे के पास पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एक ही घर में हुई थी दोनों बहनों की शादी

घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। नोएडा के रूपबास गांव निवासी राज सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी भतीजी कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से की थी। राज सिंह ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया।

राज सिंह के मुताबिक, इसके बाद ससुराल वाले 35 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अब भतीजी निक्की की जान ले ली गई।

बड़ी बहन बोली- बचाने गई तो मुझे भी पीटा
निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कहा- गुरुवार (21 अगस्त) को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं उसे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट हुई। विपिन ने मेरे गले पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद मैं बेहोश हो गई तो बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

बहन की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई।

बेटा बोला- पापा ने मम्मी को जलाकर मार डाला

महिला के दो बेटे हैं। निक्की के छोटे बेटे ने कहा-मम्मा के ऊपर पापा ने कुछ छिड़का था। उसके बाद उन्हें चांटा मारा। फिर लाइटर से आग लगा दी।

पति गिरफ्तार, सास-ससुर और जेठ फरार

शनिवार को परिवार के लोग कासना कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। ADCP सुधीर कुमार ने कहा- शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जस्टिस फॉर निक्की बहन के साथ लोगों का धरना

निक्की को जिंदा जलाने के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए कासना में पंचायत हुई। लोगों ने धरना भी दिया। उनके हाथ में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ, जो आज हमारी बहन के साथ है। कल किसी और के साथ भी हो सकता है। जस्टिस फॉर निक्की बहन।’

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें