Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : मत्स्य विभाग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, हापुड़ जिले के मत्स्य पालकों में उत्साह

Hapur News : हापुड़ में मत्स्य विभाग ने राज्य सेक्टर की योजनाओं में अधिक से अधिक किसानों और मत्स्य पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत संचालित योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 कर दी गई है।

एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में अपेक्षित आवेदन नहीं आने के कारण बढ़ाई तिथि

संघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में अपेक्षित संख्या में आवेदन न आने के कारण विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब आवेदक 15 से 31 अगस्त 2025 तक विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

एरेशन सिस्टम से बढ़ेगा मत्स्य उत्पादन और आय

अधिकारियों के अनुसार, एरेशन सिस्टम से मत्स्य उत्पादन और आय दोनों में बढ़ोतरी होगी। योजना का उद्देश्य मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उत्पादन क्षमता बढ़ाना है।

विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें

विभाग ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर विकास भवन हापुड़ स्थित अतिरिक्त सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय (कक्ष संख्या 221-222) से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहां अधिकारी आवेदकों को पात्रता, शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।

आवेदन तिथि बढ़ने से जिले के मत्स्य पालकों में उत्साह

आवेदन तिथि बढ़ने से जिले के मत्स्य पालकों में उत्साह है। विभाग को उम्मीद है कि इस बार पर्याप्त आवेदन मिलेंगे। जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें