Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : वोट चोरी करने का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने बुलंदशहर में किया प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाल सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

Bulandshahr News (अवनीश त्यागी) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुलंदशहर में चुनाव आयोग के खिलाफ ‌जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने‌ वोट चोरी करने का आरोप लगाकर मशाल जुलूस निकाला।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने वोट चोर-गद्दी छोड़ मशाल जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। नगर के मलका पार्क से काला आम चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर लोकतंत्र को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के संरक्षण में चल रही लूट का देश के सामने पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट और मांगे गए कागज चोरी खुलने के डर से नहीं दे रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मिकी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्वेदी और डॉ. एसडी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एड., प्रशांत बाल्मिकी, नरेंद्र चौधरी, राकेश भाटी, पूनम पंडित, मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, आस मौ कुरैशी, आदर्श देव शर्मा, सचिन वशिष्ठ, शिवम वशिष्ठ, सुहेब खान, शुजात अली, लुकमान चौहान, हाफिज जीशान, मुकेश रजक, अमित जाटव, अनिल शर्मा, हर्षवर्धन बाल्मिकी, कैफ़ी फैसल, पूजा चौधरी , मुनेश दत्त शर्मा, साहिल खान, राजेंद्र कुमार, तारिक गाजी, जफीर राणा, डॉ इरफान, साजिद चौधरी, सैयद अमान, शाकिब मुकद्दम, सादिक सैफी, जुबेर खान, मुश्ताक अली, इशांक उर्फ इशू शर्मा आदि रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें