दिल्ली

Gandhinagar Tiranga Yatra: डीएवी स्कूल गांधी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Gandhinagar Tiranga Yatra: डीएवी स्कूल गांधी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गांधी नगर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में 13 अगस्त 2025 को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर हुई, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विजय जी ने जल, अन्न और सुभाषित तीन रत्नों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत में दुनिया की 19% आबादी रहती है, लेकिन हमारे पास मात्र 2% पीने योग्य पानी है, इसलिए जल संरक्षण जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण और अभद्र भाषा के प्रयोग से बचने का भी संदेश दिया, जिसे तिरंगा यात्रा का सार्थक उद्देश्य बताया।

इसके बाद विद्यालय से महावीर चौक होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विद्यालय के अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रबंधक बृजेश रस्तोगी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा, जिला प्रचारक विजय जी, बीएलओ रमाकांत, नगर कार्यवाह विनय जी, मंडल कार्यवाहक पारस जी, निगम पार्षद प्रिया कंबोज, गांधी नगर आरडब्ल्यूए से मुकेश स्वामी, प्रधानाचार्य लखीराम, शिक्षक सुनील जैन, आशुतोष सहित अन्य शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और नारों के साथ यात्रा ने अजीत नगर, ज्ञान मोहल्ला, महावीर चौक और कपूर बस्ती में माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

छात्रों के हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम” के नारे पूरे क्षेत्र में गूंजते रहे। लोग अपने घरों की छतों, बालकनी और सड़कों पर आकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने। विद्यालय लौटने पर भी छात्रों के उत्साह में कमी नहीं आई और उन्होंने फिर जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक गिरिजेश जी के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button