Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ghanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Ghanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

ग्रेटर नोएडा के घंघौला गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक पिछले तीन दिन से आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

फजालपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई सतेंद्र पांचाल 3 नवंबर की शाम यूटीएल कंपनी के कर्मचारी और अमरोहा निवासी कामेश के साथ बिलासपुर से मोबाइल खरीदकर बाइक से फजालपुर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों घायलों को पहले कासना स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जितेंद्र के मुताबिक अब तक इलाज पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और सतेंद्र तीन दिन से बेहोश है।

कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें