Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida District Hospital: दीवाली और छठ पर जिला अस्पताल में 15 बेड रिजर्व, 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर

Noida District Hospital: दीवाली और छठ पर जिला अस्पताल में 15 बेड रिजर्व, 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे डॉक्टर

दीपावली और छठ पर्व पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल ने पूरी तैयारी कर ली है। त्योहार के दौरान गंभीर मरीजों और झुलसने वाले लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में 15 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और डॉक्टर 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे।

अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी में इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को त्योहार के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा है। 24 घंटे चिकित्सकीय सलाह देने के लिए सर्जरी विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आलोक वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सतेंद्र कुमार, फिजिशियन डॉ. एसके गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार अत्री और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे भी जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहेंगे।

आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। आईसीयू और इमरजेंसी की जिम्मेदारी डॉ. असद महमूद को सौंपी गई है, जबकि नर्स पैटीशा और अनुगृह को दवाइयों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान मरीजों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें