Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Food Safety Raid: त्योहारों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70.83 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज

Noida Food Safety Raid: त्योहारों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70.83 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज

त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। शारदीय नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर चलाए गए इस अभियान में विभागीय टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 70.83 लाख रुपये मूल्य की 6,425 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में 9 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलाया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन स्थलों की जांच की गई। मिलावट की आशंका, मिथ्याछाप और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते 6,425 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की गई, जिसकी कुल कीमत 70.83 लाख रुपये है।

अभियान के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में बनाई और रखी जा रही खाद्य सामग्री पर भी सख्त कार्रवाई की गई। जो सामग्री मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाई गई, उसे नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। सर्वेश मिश्रा के अनुसार नष्ट कराई गई 1,025 किलोग्राम विनश्वर खाद्य सामग्री में मिठाई, खोया और अन्य खाद्य सामान शामिल है, जिसका बाजार मूल्य 2.96 लाख रुपये है।

विभागीय टीमों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 129 नमूने भी लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच में कमियां पाए जाने पर 35 प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण निलंबित कर दिए गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खाद्य सामग्री की खरीद केवल लाइसेंसधारी या पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही करें, खरीद के सभी बिल सुरक्षित रखें और निर्माण तिथि, बैच नंबर समेत जरूरी विवरण जांचने के बाद ही भंडारण और बिक्री करें। उन्होंने साफ किया कि जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें