Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पी

Hapur News : हापुड़ के गांव दादरी निवासी संगीता रानी से कनाडा से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 14 लाख 58 हजार 900 रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद सोना, चांदी, हीरे और आईफोन पार्सल से भेजने का भरोसा दिलाया था। पार्सल एयरपोर्ट पर फंसने और विदेशी डॉलर को भारतीय रुपए में बदलने के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराई गई। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने साइबर पुलिस से शिकायत की।

संगीता ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर अमन 418988 नाम की आईडी से उनकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने खुद को कनाडा से जोड़ते हुए उन्हें महंगे गिफ्ट पार्सल के जरिए भेजने की बात कही। कुछ समय बाद ठगों ने संगीता को बताया कि गिफ्ट का पार्सल एयरपोर्ट पर फंस गया है। उसे छुड़ाने के लिए शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा विदेशी डॉलर को भारतीय रुपए में बदलने के नाम पर भी अलग-अलग रकम मांगी गई। आरोपी की बातों में आकर महिला ने पैसे भेजने शुरू कर दिए।

पीड़िता ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में 6 लाख 64 हजार रुपए भेजे। इसके अलावा 7 लाख 94 हजार 900 रुपए नकद भी विभिन्न खातों में जमा कराए। इस तरह कुल 14 लाख 58 हजार 900 रुपए ठग लिए गए। पार्सल नहीं पहुंचा और आरोपियों की ओर से लगातार पैसों की मांग होती रही, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस में दर्ज कराई है। एसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें