Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

 उत्तर प्रदेश, वाराणसी: मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश- समय से पूर्ण की जाएं सभी तैयारियां
निर्देशः प्रधानमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम रूट पर कतई न होने पाए जाम की स्थिति

उत्तर प्रदेश, वाराणसी, 28 जुलाईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के आगामी वाराणसी दौरे के लिए अब तक की गई तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही अन्य सभी तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने सेवापुरी के बनौली में प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए सभी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने पर भी विशेष जोर दिया।

सभा स्थल पर पेयजल, टॉयलेट आदि की हो समुचित व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान महानगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते रहें। वार्डवार समितियों का गठन करके भी लगातार अभियान चलाएं। नगर निगम सुनिश्चित करे कि शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या न होने पाए। पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि प्रधानमंत्री के आगमन रूट पर जाम की स्थिति न होने पाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगातार कार्य करे। सभा स्थल पर पेयजल, टॉयलेट की उचित व्यवस्था हो। लोकार्पण तथा शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं।

श्रावण मास में हो रहा पीएम का आगमन, व्यवस्थित व सफल तरीके से हो आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें। ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखते हुए उन्हें चिह्नित किया जाए। सभास्थल पर बरसात के दृष्टिगत सभी तैयारियां की जाएं। उन्होंने वरुणा नदी में भी साफ सफाई अभियान चलाने को निर्देशित किया। सभा स्थल के आसपास कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न होने पाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि श्रावण मास में प्रधानमंत्री का वाराणसी आगमन हो रहा है, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम को व्यवस्थित तथा सफल तरीके से आयोजित कराएं।

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने सीएम को तैयाारियों से कराया अवगत
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान की गयी प्रशासनिक तैयारियों, लोकार्पण/शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की पूरी जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन की तरफ से की गयी सभी तैयारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखा। उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, जनसभा स्थल, सेफ हाउस की भी जानकारी दी।

बैठक के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. सुनील पटेल, डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ ही प्रशासनिक, पुलिस समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें