Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Tim David ने 11 छक्के मारकर ठोका रिकॉर्ड तोड़ शतक, आंद्रे रसेल का बल्ला लेकर वेस्टइंडीज को ही रौंदा

Tim David
Tim David ने 11 छक्के मारकर ठोका रिकॉर्ड तोड़ शतक, आंद्रे रसेल का बल्ला लेकर वेस्टइंडीज को ही रौंदा

Tim David ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में 11 छक्कों और 6 चौकों की मदद से तूफानी शतक ठोका। उन्होंने आंद्रे रसेल के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। जानिए मैच का पूरा हाल।

 Tim David ने 11 छक्के मारकर ठोका रिकॉर्ड तोड़ शतक

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज Tim David ने 11 छक्के मारकर रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़ा और अपनी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मैच में शानदार जीत दिलाई। सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में नाबाद 102 रन बना डाले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट रहा 275.7।

Tim David: आंद्रे रसेल के बल्ले से मचाया हल्ला, ऑस्ट्रेलिया के लिए ठोका सबसे तेज फिफ्टी और शतक, कौन हैं टिम डेविड? | who is tim david born in singapore played with

सबसे खास बात यह रही कि टिम डेविड ने यह शतक वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के बल्ले से बनाया — और उसी बल्ले से वेस्टइंडीज को मात दी।

Tim David के रिकॉर्ड्स की बारिश

37 गेंदों में शतक:
Tim David अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से T20I में सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोश इंग्लिस के नाम था (43 गेंदों में शतक)।

16 गेंदों में फिफ्टी:
उन्होंने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक ठोका — यह भी ऑस्ट्रेलिया के लिए एक नया रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड मार्कस स्टोइनिस (17 गेंद) के नाम था।

11 छक्के:
एक पारी में 11 छक्के लगाने वाले वह पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।

टिम डेविड ने 11 छक्के जड़कर ठोका रिकॉर्ड तोड़ शतक, आंद्रे रसेल का बल्ला लेकर ही वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा

 रोहित शर्मा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए

हालांकि अगर Tim David तीन गेंद पहले शतक पूरा कर लेते, तो वह रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ देते। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था।

मैच का हाल

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप के नाबाद शतक (102*) और ब्रैंडन किंग के 62 रन की बदौलत 214/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेकिन जवाब में टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी ने पूरी कहानी बदल दी। ऑस्ट्रेलिया ने केवल 16.1 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल कर ली।

मिचेल ओवन ने भी 16 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर जीत में सहयोग दिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें