Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, युवकों ने समय रहते कूदकर बचाई जान

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार तीन युवकों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।

अफरा-तफरी और जाम

आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मेरठ रोड से हापुड़ की ओर आ रही थी और फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई।

कार सवारों ने बचाई जान

कार सवार तीन युवकों ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए तुरंत बाहर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि तीनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार में लगी आग इतनी तेज थी कि पेट्रोल टैंक में विस्फोट का खतरा मंडराने लगा।

दमकल और पुलिस की तत्परता

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

आग का कारण

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि अमित कुमार निवासी अशोक नगर शादरा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली कार को चला रहे थे। आग लगना प्रथम दृष्टियां शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग पर टीम ने काबू पा लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें