Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावMeerut News : आशा सिंह ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनHapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्री

Hapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारी

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली ले जाया जा रहा करीब 12 क्विंटल पनीर पकड़ा है। पनीर को गंदे केमिकल के ड्रमों में अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। उसमें खट्टापन और बदबू भी आ रही थी। टीम ने जांच के लिए पनीर के दो नमूने लिए और बाकी 1,197 किलो पनीर जेसीबी से गड्डा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया। इसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 18 हजार 950 रुपए बताई गई है।

बुधवार रात करीब 11:30 बजे आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश और डीएम कविता मीना के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने एनएच-9 पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन में 13 प्लास्टिक ड्रमों में करीब 1,100 किलो पनीर रखा मिला। इसके अलावा वाहन की फर्श पर भी करीब 100 किलो पनीर रखा हुआ था।

पूछताछ में पता चला कि पनीर अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के मुताबिक, पनीर गंदे केमिकल के ड्रमों में अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। उसमें खट्टापन और बदबू मिलने के बाद मिलावट और खराब गुणवत्ता का संदेह हुआ। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि पनीर को जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए दो नमूने लेकर बाकी 1,197 किलो पनीर गड्डा खुदवाकर मिट्टी में दबवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें