Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Firecracker Safety: नोएडा में पटाखा दुकानों की अग्नि सुरक्षा जांच होगी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

Noida Firecracker Safety: नोएडा में पटाखा दुकानों की अग्नि सुरक्षा जांच होगी, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

दीपावली के मद्देनजर नोएडा में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पटाखा दुकानों और बिक्री स्थलों पर आग से बचाव के इंतजामों की जांच की जाएगी। निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बुधवार को सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन पर डीसीपी नोएडा प्रीति यादव की ओर से आयोजित बैठक में एडीसीपी अभय कुमार मिश्र और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव और बिक्री के दौरान आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित और अधिकृत स्थानों पर ही होनी चाहिए। दुकानों पर पर्याप्त अग्निशमन उपकरण रखना, आग लगने पर तत्काल बचाव की व्यवस्था करना और अनावश्यक ज्वलनशील सामग्री जमा न करना जरूरी है।

बिजली के तारों, कनेक्शन और उपकरणों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। अधिकारियों ने आगाह किया कि पटाखों के भंडारण में छोटी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। किसी संदिग्ध गतिविधि या आग की आशंका पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें