Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Hapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गई

Hapur News : हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर प्रीत फैक्ट्री के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बस और ऑटो टेंपो के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस को करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गाजियाबाद के झंडापुर निवासी रिंकू पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस धौलाना-मसूरी की तरफ से आ रही थी, जबकि ऑटो गुलावठी की ओर जा रहा था। प्रीत फैक्ट्री के पास दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस सवारियों से भरी थी, हादसे के बाद सभी यात्री घबराकर नीचे उतर आए। वहीं बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची थी। युवक का शव ऑटो में फंसा हुआ था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पिलखुवा से मुनीश चंद्र भी पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें