Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथVande Bharat Sleeper Train: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी, बनारस को मिलीं 10 नई मेमू ट्रेनेंJSS University Noida: जेएसएस यूनिवर्सिटी और टैलेंसियाग्लोबल के बीच रणनीतिक समझौता, छात्रों को एआई और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के मिलेंगे अवसरGreater Noida Property Fraud: केबी मार्ट प्रोजेक्ट में फर्जी दस्तावेजों से दुकानों की बुकिंग और बिक्री का आरोप, पूर्व कमीशन एजेंट के खिलाफ मुकदमाNoida Police Transfer: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, छह पुलिसकर्मियों के तबादले और तीन थानों को मिले नए प्रभारीGreater Noida Accident: सड़क हादसे में मृत युवक की 20 दिन बाद हुई पहचान, कपड़ों और तस्वीरों से परिजनों ने की शिनाख्तNoida Drug Smuggling: दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचने का आरोप, सेक्टर-49 पुलिस ने 760 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तारNoida Road Accident: पर्थला फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्त घायल, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

New delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथ

New Delhi : नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एकता दौड़ का शुभारंभ किया और देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार पटेल ने इतिहास बदला और भूगोल की संरचना भी की। अनेक रजवाड़ों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आजादी के बाद जब कहा जा रहा था कि भारत बिखर जाएगा, तब उन्होंने महज 1218 दिनों में अखंड भारत की रचना कर असंभव को संभव कर दिखाया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इसी वर्ष 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है और अब नशामुक्त भारत बनाने की दिशा में काम हो रहा है। 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। विकसित भारत का पहला चरण नशामुक्त भारत ही है, जो युवाओं और उनके भविष्य के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि देश की भाषिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधता सबसे बड़ी शक्ति है। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की संकल्पना भी सरदार पटेल ने की थी, जिसके जरिए सभ्यता और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का अनुभव हुआ। विपक्ष ने कई वर्षों तक सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया, लेकिन सूर्य के प्रकाश को ढका नहीं जा सकता। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की परिकल्पना और शिलान्यास कर सरदार पटेल के व्यक्तित्व को देश के सामने स्थापित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें