Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

UP Fake Teachers Investigation: यूपी में डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, STF करेगी नियुक्तियों और डिग्रियों का सत्यापन

यूपी के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक योग्यता की जांच की जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशव्यापी सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कक्षा एक से आठ तक के सभी शिक्षकों को अपने नियुक्ति पत्र और शैक्षिक योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्रों की स्पष्ट प्रतियां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय में जमा करनी होंगी। इसके उपरांत इन दस्तावेजों को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के संबद्ध रेंज कार्यालय भेजा जाएगा, जहां उनकी जांच की जाएगी।

बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभाग के आदेश के मुताबिक, शिक्षकों को बीएसए कार्यालय से सूचना जारी होने के एक सप्ताह के भीतर अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) से संबद्ध प्रमाणपत्र शामिल हैं। नियुक्ति के समय निर्धारित अन्य शैक्षिक और पात्रता संबंधी दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

शिक्षकों को दस्तावेजों के साथ नोटरी से सत्यापित शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें यह जानकारी देनी होगी कि उनके परिवार या निकट संबंधियों में कोई व्यक्ति यूपी के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत है अथवा पहले रह चुका है।

इस जांच के पीछे परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों को आधार बनाकर नियुक्तियों के मामले सामने आना प्रमुख वजह है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2026 को कुसुमलता बनाम यूपी राज्य मामले की सुनवाई के दौरान सभी शिक्षकों के नियुक्ति और शैक्षिक अभिलेखों की जांच के दिशा-निर्देश दिए थे। सुनवाई के दौरान न्यायालय के सामने ऐसे मामले आए, जिनमें कथित रूप से एक ही शैक्षिक प्रमाणपत्र को आधार बनाकर 10 या उससे अधिक व्यक्तियों को नौकरी मिलने की बात सामने आई थी।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अब बीएसए कार्यालय प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र करेगा। इसके उपरांत सूची और प्रमाणपत्रों की प्रतियां एसटीएफ के संबद्ध रेंज कार्यालय को भेजी जाएंगी। एसटीएफ के अधिकारी दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच करेंगे। हाईकोर्ट ने अनुपालन की स्थिति और आगे की सुनवाई के लिए 4 नवंबर 2026 की तारीख तय की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें