Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायल

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। गांव पलवाड़ा के पास रजवाहे के किनारे गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में दारोगा विनय बघेल और कांस्टेबल ललित व आरिफ घायल हो गए। तीनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहादुरगढ़ थाने में तैनात दारोगा विनय बघेल, कांस्टेबल ललित और आरिफ रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त पर थे। जैसे ही उनकी कार पलवाड़ा रजवाहे के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई और सीधे रजवाहे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ राहुल यादव और थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घायलों को तुरंत रजवाहे से बाहर निकालकर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है, जिसमें कांस्टेबल आरिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें