New Delhi : दिल्ली के लाजपत भवन में दिल्ली क्वीन ब्यूटी प्रेजेंट 2026 का आयोजन किया गया। यह आयोजन मनुभाग्य त्यागी की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में मुस्कान सेन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनु चौधरी दूसरे और अर्चना यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स रूबी फोगाट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर पंकज सरोहा भी अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर राहुल वर्मा, डायमंड पैलेस, हर्षित शर्मा, ओल्ड हैबिट मीडिया, राकेश शर्मा, जुनैद सूफी, बॉलीवुड एक्टर भीम सेन अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित रहे।





