Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

Noida Thar Hit and Run: दादरी में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, 34 वर्षीय नविंद्र की इलाज के दौरान मौत

Noida Thar Hit and Run: दादरी में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा, 34 वर्षीय नविंद्र की इलाज के दौरान मौत

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़े एक बेकसूर युवक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार जीप के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 34 वर्षीय नविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद थार चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मृतक के भाई की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात थार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दादरी निवासी योगेश भाटी ने शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। योगेश ने पुलिस को बताया कि उनके भाई नविंद्र सिंह बृहस्पतिवार शाम अपने घर से टहलते हुए खेत की तरफ गए थे। अजायबपुर से कोट नहर पुल की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर ओमपाल भाटी के खेत की बाउंड्री के पास नविंद्र सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़े थे। उसी दौरान दादरी की ओर से आ रही काले रंग की एक तेज रफ्तार थार जीप के चालक ने घोर लापरवाही का परिचय देते हुए सीधे नविंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि नविंद्र उछलकर सड़क से कई फीट दूर खेत में जा गिरे और गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ नविंद्र को संभाला और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय घायल नविंद्र ने होश में रहते हुए परिजनों को स्वयं बताया था कि काले रंग की तेज रफ्तार थार जीप ने उन्हें टक्कर मारी है। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सिर और शरीर की पसलियों में आई गंभीर चोटों के कारण देर रात उनकी मौत हो गई। दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार थार जीप के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाकर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *