Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के दौरान शातिर वाहन चोर फैजान घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के दौरान शातिर वाहन चोर फैजान घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में शातिर वाहन चोर फैजान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सेक्टर-92 के पास उस वक्त हुई जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख आरोपी फैजान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने फैजान के पास से .315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की स्प्लेंडर बाइक (UP16 CY 6017) बरामद की है। आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के मूल निवासी फैजान के रूप में हुई है, जो वर्तमान में नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल स्थित कुंडा कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, फैजान एक पेशेवर अपराधी है और उस पर पहले से ही आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, अवैध हथियार रखना और आबकारी अधिनियम के तहत गंभीर मामले शामिल हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें