Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : रबी फसल में पहली बार किसानों से एमएसपी पर होगी मक्का खरीद, 2225 रुपये प्रति कुंतल पर की जाएगी खरीद, मक्का बिक्री के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य

Lucknow News : अन्नदाता किसानों की समृद्धि को निरंतर प्रयत्नशील योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। यह खरीद 15 जून से प्रारंभ हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 से शाम छह बजे तक खऱीद की जाएगी। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपये प्रति कुंतल पर होगी। गौरतलब है कि विगत दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इन जनपदों में होगी मक्का खरीद

बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर

यह भी दें ध्यान

1. मक्का की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

2. पंजीकृत किसानों से ही मक्का क्रय किया जाएगा। इससे उन्हें एमएसपी का भी लाभ मिलेगा।

3. किसान प्रयोगरत मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिससे प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें।

4. किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो। बैंक द्वारा एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना आवश्यक

5. मक्का का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था

6. किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था

7. किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें