Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -9 चोरी की बाइक समेत 4 आरोपी और 1 नाबालिग पकड़े, 3 चाकू भी बरामद

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक-3 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों से 9 चोरी की मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट और 3 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

10 जून को पुलिस ने डंपिंग यार्ड के पास से रोहित को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। दोनों के पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक और 2 चाकू मिले। जांच में बाइक चोरी की निकली।

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने नोएडा से कई बाइक चुराई थीं। उन्होंने इन बाइकों को डंपिंग यार्ड के पीछे जंगल में छिपा रखा था। चोरी की बाइकें खरीदने के लिए राघवेंद्र, अमित और चंद्रभान को बुलाया गया था। पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पास से एक और चाकू बरामद हुआ। जंगल से 8 और चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं।इकोटेक 3 थाना प्रभारी ने बताया कि यह बड़े ही शातिर किस्म का गिरोह है, जो आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में दिया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें