Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराब की दुकान में सेल्समैनों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें शराब की दुकान में सेल्समैन एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है की ये वीडियो थाना देहात क्षेत्र के गढ़ चुंगी फाटक के पास स्थित शराब की दुकान की है। जिसमें में दो सेल्समैन ने एक ग्राहक को दुकान के अंदर ले जाकर जमकर मारपीट की। पूरी घटना की किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने दोनों सेल्समैनों पर शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार गढ़ चुंगी फाटक के पास शराब की दुकान है। सोमवार की रात एक ग्राहक दुकान से शराब लेने आया था। किसी बात को लेकर ग्राहक व सेल्समैनों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सेल्समैनों ने ग्राहक को दुकान के अंदर ले जाकर जमकर मारपीट कर दी। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

क्या बोले अफसर

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मारपीट का वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। थाना देहात पुलिस ने दोनों सेल्समैनों को हिरासत में ले लिया गया था और आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें