Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर से बड़ी खबर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई इको कार, तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल

Bulandshahar News : जनपद के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सीमेंट के पोल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर पंचर हो गया, इसके कारण ट्रॉली की गति धीमी हो गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको कार ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की पहचान पहासू निवासी सचिन (25), शिकारपुर निवासी अमित (35) और दादरी निवासी दीनानाथ (45) के रूप में हुई। मृतक दादरी से पहासू और खुर्जा की तरफ जा रहे थे। हादसे के दौरान एक और दुर्घटना हुई। घटना को देख रहे एक स्कूटी सवार को पीछे से आ रही मारुति बलेनो ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें