Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida: अवैध पैकेज्ड पानी प्लांट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्लांट सीज, 13 हज़ार से ज़्यादा बोतलें जब्त

Noida: अवैध पैकेज्ड पानी प्लांट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्लांट सीज, 13 हज़ार से ज़्यादा बोतलें जब्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्ध नगर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे पैकेज्ड पानी के दो प्लांट्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को सील कर दिया है। यह छापेमारी ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में की गई, जहां बिना किसी वैध लाइसेंस के पानी की बोतलों की पैकिंग की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान दोनों प्लांट्स पर 1 लीटर की 13,108 पानी की बोतलें बरामद की गईं, जिनमें से 13,07 बोतलों के सैंपल लेकर उन्हें मौके पर सीज कर दिया गया। दोनों प्लांट्स को तत्काल प्रभाव से बंद कराने का आदेश दिया गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिन बोतलों में पानी पैक किया जा रहा था, उन पर ‘बिलसेरी’ नाम छापा गया था, जो ब्रांडेड बोतलबंद पानी ‘बिसलेरी’ से काफी मिलता-जुलता है। इससे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर नकली और असुरक्षित पानी बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दोनों प्लांट बिना किसी लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे थे। ऐसे मामलों में विभाग की सख्ती जारी रहेगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

बरामद पानी के सभी सैंपल्स को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्लांट संचालकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे पैकेज्ड पानी खरीदते समय ब्रांड और लाइसेंस की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि वे नकली और असुरक्षित उत्पादों से बच सकें।

>>>>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें