Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, अयोध्या: मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में टेका मत्था

उत्तर प्रदेश, अयोध्या, 23 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी का रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद आयोजित ‘श्री हनुमत कथा मण्डपम’ के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। यहां से वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और भगवान श्रीराम से देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री जी इससे पहले 10 मई को अयोध्या पहुंचकर प्राचीन संत रविदास मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य और नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण करने पहुंचे था। बता दें कि मुख्यमंत्री जी का मई माह में यह दूसरी बार अयोध्या दौरा है।

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में राम मंदिर से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

राम मंदिर में दर्शन के बाद सीएम योगी ने की बैठक
राम मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में ही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। सीएम ने मंदिर के निर्माण कार्य के प्रगति और परकोटा निर्माण की जानकारी ली। मंदिर में स्थापित किये जा रहे देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के बारे में भी जानकारी की। सीएम ने राम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए भी कहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का पूरा सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें