Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र स्थित मंडी श्याम नगर में बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब सरेशाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। 21 वर्षीय विशाल, जो मूल रूप से सादोपुर गांव का निवासी था, को गंभीर हालत में ओमेगा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर राहुल, शनि और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, साल 2022 में आरोपी राहुल के भाई शेखर की हत्या के मामले में विशाल जेल गया था, और हाल ही में वह छह महीने पहले रिहा होकर आया था। जेल से रिहा होने के बाद विशाल ने विवादों से दूर रहने के लिए सादोपुर छोड़ मंडी श्याम नगर में नया मकान बना लिया था। लेकिन पुरानी रंजिश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और इसी दुश्मनी में उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें