Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : शहीद मेला समिति हापुड़ की हुई बैठक, शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का शनिवार को होगा उद्घाटन

Hapur News : शहीद मेला समिति हापुड़ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेला समिति के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति हापुड़ के तत्वाधान में शहीद मेला एवं प्रदर्शनी 2025 का उद्घाटन 10 मई शनिवार को सांय 7:30 बजे होगा।

इसलिए लगता है शहीद मेला

दरअसल, मेला समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि शहीद मेला एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम में हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय और सदर विधायक विजयपाल आढती होंगे। मेला समिति के महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी ने बताया कि इस मेले का आयोजन 1857 की क्रांतक्रांति के ज्ञात और अज्ञात शहीदो की याद में होता है। बैठक में मेले को और अधिक भव्य और प्रेरणादायी बनाने पर विचार विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है की शहीदों की याद में लगने वाला भारत का यह अकेला मेला है जो शहीद दिवस 10 मई से एक माह तक चलता है। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, उत्तर भारत का यह प्रसिद्ध मेला है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में सत्यप्रकाश गर्ग, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष मक्खन, राजीव गर्ग, सत्येन्द्र त्यागी सतीश मेडिकल स्टोर वाले, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, गौरव त्यागी सोनू, संजय कंसल, गुलशन त्यागी, आशुतोष आजाद, सुधीर अग्रवाल, नीरज त्यागी, सुधीर गुप्ता,श्रेष्ठ त्यागी आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें