Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, 1 लाख रुपये के लालच में आकर सगी चाची ने किया था बच्चे का अपहरण, पुलिस ने लिया एक्शन

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की ब्रजघाट गंगानगरी से एक महिला ने अपनी सहयोगी के साथ तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। जिसके बाद मुरादाबाद में एक लाख रूपये में बेचने के लिए चली गई। वहीं, पुलिस ने बच्चे की चाची सहित दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रजघाट में रहने वाले मनीष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि ब्रजघाट में उसका बेटा दक्ष खेल रहा था, तभी वह अचानक से खेलता हुआ गायब हो गया। बच्चे को काफी तलाशा गया मगर उसका कुछ पता नहीं चला है। जिसके बाद गढ़ कोतवाली में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपहृत बच्चे की तलाश शुरू कर दी। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव और पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, जिसके बाद बच्चे का पता चला कि वह मुरादाबाद में है।

ऐसे हुई गिरफ़्तारी

पुलिस पीछा करते हुए वहां पहुंच गई और दक्ष की चाची कशिश उर्फ गुलशन निवासी दिल्ली वालों की धर्मशाला और उसकी सहयोगी वरमा देवी निवासी कुदरकी निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में दक्ष को एक लाख रूपये में बेचने के लिए लाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, वहीं बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें