Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hajipur Murder Case: पत्नी से नजदीकी के विवाद में छोटे भाई ने पत्थर से हमला कर बड़े भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Hajipur Murder Case: पत्नी से नजदीकी के विवाद में छोटे भाई ने पत्थर से हमला कर बड़े भाई की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव में शुक्रवार रात छोटे भाई ने सिर पर पत्थर से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बड़े भाई को अपनी पत्नी से छोटे भाई की नजदीकी पसंद नहीं थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हाजीपुर गांव में रहने वाले 23 वर्षीय अनिल उर्फ टेंडी पर शुक्रवार रात उसके छोटे भाई शिवकुमार ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से अनिल घायल होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अनिल के दूसरे भाई रामकुमार ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह अनिल की पत्नी और शिवकुमार के बीच संबंधों को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था और इसी दौरान उसकी पत्नी और शिवकुमार के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। जेल से छूटने के बाद अनिल को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश में शिवकुमार ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल के खिलाफ एटीएम तोड़ने और अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे और वह कई बार जेल जा चुका था। जेल जाने से पहले भी उसका अपने भाई से विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपी शिवकुमार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *