Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Choti Diwali Shopping: धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजारों में उमड़ी भीड़, करीब 500 करोड़ का कारोबार

Noida Choti Diwali Shopping: धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजारों में उमड़ी भीड़, करीब 500 करोड़ का कारोबार

नोएडा के बाजारों में धनतेरस के दूसरे दिन शनिवार को छोटी दीवाली पर भी खरीदारों की भीड़ रही। सुबह के समय बाजारों में सामान्य स्थिति रही, लेकिन दोपहर बाद भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। ऑटोमोबाइल शोरूम, कपड़ों की दुकानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लोग खरीदारी करते रहे, जबकि मिठाई और फूलों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिखी। फूलों की बढ़ी मांग को देखते हुए विक्रेताओं ने मालाओं के दाम भी बढ़ा दिए। सलारपुर-भंगेल बाजार में सुबह 10 बजे से ही लोग खरीदारी करते नजर आए।

लोगों ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए राशन की दुकानों से गोवर्धन पूजा और भैया दूज के लिए भी खरीदारी की। ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर लोग वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे। स्कूटी लेने आई स्नेहा कुमारी ने बताया कि धनतेरस पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह स्कूटी नहीं ले पाई थीं, हालांकि बुकिंग धनतेरस पर ही कर दी गई थी, इसलिए अब छोटी दीवाली पर स्कूटी लेने आई हैं। सर्राफा बाजार में भी लोग आभूषण खरीदने पहुंचे। सेक्टर-18 में ज्वैलरी शोरूम के प्रबंधक पुल्कित कुमार ने बताया कि शनिवार को भी लोग आभूषण लेने आए और छोटी दीवाली का कारोबार भी अच्छा रहा।

सेक्टर-27 के अट्टा मार्केट में भी शनिवार को खूब भीड़ नजर आई। लोगों ने घर सजाने के सामान के साथ कपड़े, रंगोली के रंग और फूल खरीदे। सेक्टर-27 में फूल विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि दीवाली पर कोलकाता से पांच टन अतिरिक्त फूल मंगाए गए हैं और उम्मीद है कि सोमवार तक सभी फूल बिक जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक फूल माला की कीमत 20 रुपये है, 50 रुपये में ढाई सौ ग्राम फूल दिए जा रहे हैं और एक कमल के फूल की कीमत 70 रुपये है।

पूजा सामग्री विक्रेता शिवम शर्मा ने बताया कि दीवाली पर लोगों ने पूजा सामग्री की खूब खरीदारी की और छोटी दीवाली पर भी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नोएडा इकाई के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि शनिवार को ऑटोमोबाइल, सर्राफा, ड्राई-फ्रूट, मिठाई, कपड़ा, घर की सजावट, फल, फूल और पूजा सामग्री आदि क्षेत्रों में मिलाकर करीब पांच सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *